फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशल विकास योजना के तहत दिया गया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
शहाबगंज। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत मंगलवार को कस्बा स्थित पंचायत भवन में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न गांव से आए लोगों को लकड़ी से बनाई जाने वाली खिड़की, दरवाजे, तख्त, मेज, कुर्सी आदि बनाने की विधि बताई गई। ट्रेनर शंकर शर्मा ने कहा कि कार्यों को करने के लिए कितना समान प्रयोग किया जाएगा, इसको प्रशिक्षण के दौरान बताया जाएगा। ट्रेनिंग लेने के बाद प्रमाण पत्र दिया जाएगा जिसका प्रयोग सरकारी व निजी कंपनियों में किया जा सकेगा। इससे अच्छा रोजगार प्राप्त करने में मदद मिलेगी। इस मौके पर विनोद विश्वकर्मा, अवधेश विश्कर्मा, भैरव, सुरेंद्र, अर्जुन, काशी विश्वकर्मा , चंद्रिका, दिलीप, गंगा प्रसाद, सलमान, महाराज, नारद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें