फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपणन शाखा के 17 क्रय केंद्रों पर ठप रही खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। किसानों और डिप्टी आरएमओ के बीच हुए विवाद के चलते शुक्रवार को विपणन शाखा के 17 क्रय केंद्रों पर धान की खरीद नहीं हुई। कर्मचारी केंद्रों पर ताला लगाकर हड़ताल पर चले गए हैं। इससे आनलाइन टोकन निकालने के बाद क्रय केंद्रों पर अनाज लेकर पहुंचे किसानों को वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

जिले में धान खरीद की प्रक्रिया ठीक से नहीं होने से नाराज किसानों ने डिप्टी आरएमओ का घेराव करते हुए जमकर खरी-खोटी सुनाई थी। इसकी जानकारी होते ही खाद्य व विपणन विभाग के निरीक्षकों व केंद्र प्रभारियों में नाराजगी व्याप्त हो गई। इससे बृहस्पतिवार को धान खरीद ठप हो गई थी। शुक्रवार से खरीद शुरू होने की उम्मीद थी, लेकिन किसानों को मायूसी हाथ लगी। केंद्र प्रभारी दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। जिले में विपणन शाखा के 17 क्रय केंद्रों पर कोई काम नहीं हुआ। 31 दिसंबर की तिथि का आनलाइन टोकन निकालने वाले किसान अपनी उपज ट्रैक्टर-ट्राली व ट्रकों में भरकर केंद्र पर पहुंचे तो जानकारी हुई कि हड़ताल की वजह से खरीद बंद है। इससे किसानों को वापस लौटना पड़ा। उन्हें ट्रैक्टर-ट्राली व वाहन के किराया का नुकसान हुआ। वहीं दोबारा टोकन भी निकालना होगा। इससे किसानों में नाराजगी है। वैसे, केंद्रों पर पहले से खरीद कर रखे गए धान का उठान समेत अन्य कार्य किए गए। दुर्व्यवस्था से किसानों में नाराजगी है। किसानों का कहना है कि सरकार की गलत नीतियों की वजह से ऐसी परेशानी झेलनी पड़ रही है। धान खरीद को लेकर शासन की मंशा स्पष्ट नहीं है। किसानों को बेवजह परेशान किया जा रहा है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी अनूप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शासन स्तर पर वार्ता के बाद निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें