फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों ने दी सहायता

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। वैश्विक महामारी बने कोरोना वायरस से लड़ाई के लिए धन की कमी न हो, इसके लिए जनप्रतिनिधियों ने हाथ बढ़ाया है। लोगों को महामारी से बचाने तथा जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता के लिए भाजपा के तीन विधायकों ने विधायक निधि से 20-20 लाख रुपये देने की घोषणा की है। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने विधायक निधि के साथ एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने की घोषणा की है। सुशील सिंह के साथ मुगलसराय विधायक साधना सिंह और चकिया विधायक शारदा प्रसाद ने सीडीओ को पत्र भेजकर मास्क तथा अन्य जरूरी सामानों को खरीदने के लिए निधि से धन अवमुक्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी डॉ. एके श्रीवास्तव को पत्र देकर निधि से 20 लाख रुपये अवमुक्त करने को कहा है। उन्होंने कोरोना जैसी बिमारी को रोकने के लिए मास्क, सेनिटाइजर और जरुरी दवाओं के लिए यह धनराशि देने को कहा है। उन्होंने एक माह का वेतन भी मुख्यमंत्री राहत कोष में देने की घोषणा की है। वहीं मुगलसराय विधायक साधना सिंह ने विधायक निधि से 20 लाख रुपये धन अवमुक्त करने को लिखा है। चकिया विधायक शारदा प्रसाद ने सीडीओ पत्र भेजकर 20 लाख रुपये अवमुक्त करने को कहा है। इसी कड़ी में पीडीडीयू नगर पालिका के वार्ड संख्या 13 काली महाल के सभासद जितेन्द्र गुप्ता ने दस हजार रुपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष में भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें