फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय संग्रहालय 12 तक करें पूरा

विज्ञापन
पड़ाव स्थित संग्रहालय में स्थापित पं.दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पड़ाव। गन्ना विकास एवं शोध संस्थान की जमीन पर बन रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय संग्रहालय और स्मारक के लोकार्पण की तैयारी तेज हो गई है। सोमवार को राज्य मंत्री नीलकंठ तिवारी ने वाराणसी डीएम और वीडीए उपाध्यक्ष के साथ स्मारक परिसर में पहुंच कर तैयारियों का हाल जाना। मंत्री ने हर हाल में 12 फरवरी तक कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम वाराणसी ने कहा कि 10 और 11 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्मारक का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की देश में सबसे ऊंची प्रतिमा पड़ाव चौराहा से सटे पंडित दीनदयाल उपाध्याय संग्रहालय में स्थापित किया गया है। वाराणसी विकास प्राधिकरण की देख रेख में यहां चालीस फीट ऊंचे प्लेटफार्म पर 63 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित करने का कार्य पूरा हो चुका है। मूर्ति स्थापित कर रही संस्था ने इसे वाराणसी विकास प्राधिकरण को सौंप दिया है। विशालकाय कुंड के बीच स्थापित प्रतिमा और पंडित जी के जीवन दर्शन को दर्शाती वस्तुओं को संग्रहित किया जा रहा है। दीवारों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन को दर्शाया गया है और पूरे परिसर को देशी विदेशी फूलों से सजाया जा रहा है। माना जा रहा है कि 16 फरवरी को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संग्रहालय का लोकार्पण और मूर्ति का अनावरण कर सकते हैं। जिसकी तैयारी की जा रही है। इसको देखते हुए स्मारक परिसर को सजाने संवारने का काम तेज हो गया है। सोमवार को राज्य मंत्री नीलकंठ तिवारी, वाराणसी जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, बीडीए उपाध्यक्ष राहुल अग्रवाल पूरी टीम के साथ स्मारक परिसर में पहुंचे और कार्य की प्रगति का जायजा लिया। जिलाधिकारी कौशल राज ने बताया कि 10 और 11 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संग्रहालय का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान कार्यदायी संस्था को 12 फरवरी तक काम हर हाल में कार्य पूरा करने का निर्देेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें