फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की कार के साथ पकड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कोतवाली पुलिस ने सोमवार की भोर में चंदासी स्थित आईपी मॉल के समीपमध्य प्रदेश से चोरी की गई कार (स्विफ्ट डिजायर) के साथ एक को गिरफ्तार किया। चोर की निशानदेही पर पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के ठाकुर का हाता में छिपाकर रखी गई दो बाइक भी बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सोमवार की भोर में प्रभारी निरीक्षक शिवानंद मिश्रा पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। उसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि प्रयागराज का नंबर प्लेट लगी स्विफ्ट डिजायर कार के साथ एक संदिग्ध आइपी मॉल के पास खड़ा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। पुलिस द्वारा वाहन के कागजात मांगे जाने पर वह नहीं दिखा पाया। संदेह होने पर पुलिस कार व पकड़े गए संदिग्ध को कोतवाली ले आई। यहां कड़ाई से पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि कार उसने विगत 13 जनवरी को मध्यप्रदेश के हनुमना से चुराई थी। कार को वह बिहार बेचने ले जा रहा था। पुलिस से बचने के लिए उसने कार का नंबर प्लेट बदल दिया है। तलाशी में पुलिस को कार के अंदर रखा प्रयागराज का एक नंबर प्लेट भी मिला। उसने अपना नाम मुन्ना खान निवासी सहदलपुर थाना मलावल, जिला एटा बताया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की दो बाइक भी बरामद की। चोर को पकड़ने वाली पुलिस टीम मेें चंदासी पुलिस चौकी इंचार्ज मनोज तिवारी, एसआई सत्येंद्र विक्रम सिंह सहित शैलेंद्र उपाध्याय, अजीत राजभर, प्रीतम आदि पुलिसकर्मी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें