फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जला ट्रांसफार्मर न बदले जाने से आक्रोशित ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालपुर। क्षेत्र के बभनियांव गांव में कई दिनों से जला ट्रांसफार्मर न बदले जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को ट्रांसफार्मर के पास एकत्र होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही शीघ्र ट्रांसफार्मर न बदले जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण वे अंधेरे में जीवन व्यतीत करने को विवश हैं। गांव में लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर बीते कई दिनों से जला पड़ा है। इससे बरसात के दिन में ग्रामीणों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रांसफार्मर जल जाने से उन्हें पानी के लिए भी मुश्किल उठानी पड़ रही है। वहीं मोबाइल चार्ज करने के लिए आसपास के गांवों में भटकना पड़ रहा है। कहा कि कोरोना के चलते वैसे ही घर से बाहर निकलने में खतरा है वहीं ट्रांसफार्मर जल जाने से उमसभरी गर्मी में घर में रहना भी दुश्वार हो गया है। कोरोना काल में ग्रामीण घर में टीवी देखकर समय काट रहे थे लेकिन अब ऐसा भी नहीं कर पा रहे हैँ। आरोप लगाया कि बिजली विभाग के जेई को काफी पहले ट्रांसफार्मर जलने की सूचना दी गई थी पर उन्होंने सिर्फ आश्वासन दिया है। उन्होंने जिलाधिकारी से तत्काल जले ट्रांसफार्मर को बदलवाने की मांग की है। साथ ही ऐसा न किए जाने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में रोहित लाल, विकास कुमार, सूरज कुमार, आनंद, सतीश, आदर्श, महिमा, नरेंद्र, राकेश, अरविंद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें