फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाला बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ाव। नियामताबाद विकासखंड के ग्रामसभा मडिया की नई बस्ती में बन रहे सीसी रोड पर नाले का निर्माण न होने से नाराज मोहल्ले के लोगों ने रविवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने जमकर जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। चेतावनी दी कि नाला बनाने के बाद ही वे सड़क का निर्माण होने देंगे।
विज्ञापन

बस्ती निवासी डॉ. ओपी सिंह के मकान वाली गली में जिला पंचायत अध्यक्ष निधि से सीसी पद्धति से गली का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गली के निर्माण से उन लोगों का मकान काफी नीचा हो गया है। घरों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी के लिए नाले का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। इस कारण उन लोगों के घरों का पानी निकासी में काफी और असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। बस्ती के लोग गंदे पानी से होकर जाने को विवश हैं। चेतावनी दी कि नाला बनने के बाद ही सड़क का निर्माण होने दिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में इंद्रजीत कौर, नीलू विश्वकर्मा, माया कसेरा, वीरेंद्र विश्वकर्मा, हरिनारायण, श्याम आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें