दुलहीपुर। नेशनल हमीद फाउंडेशन की ओर से बीपी हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में खेले जा रहे पीपी गुप्ता मेमोरियल क्रिकेट के फाइनल में टारगेट को 22 रनों से मात देकर प्लानेट फिटनेस चैंपियन बन गई। प्लानेट फिटनेस के यश मैन आफ दी मैच और मैन आफ दी सिरीज रहे। फाइनल मुकाबला देखने के लिए क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ रही।
टॉस जीत कर पहले खेलने उतरी प्लानेट फिटनेस ने तीस ओवर में नौ विकेट खोकर 188 रन बनाए। टीम की ओर से यश सिंह ने चार छक्का और सात चौकी की मदद से 76 रन बनाए। प्रियजन ने 42, बंटी ने बीस और रवि ने 15 रन बनाए। टारगेट क्लब की ओर से चंदन ने 5 विकेट झटके। आजाद और विवेक को एक-एक विकेट मिले। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टारगेट क्लब ने शुरूआती छह ओवर में 49 रन बनाकर अच्छी शुरूआत की लेकिन इसके बाद टीम दबाव नहीं झेल सकी और 29 ओवर में 167 रन पर आउट हो गई। टारगेट क्लब की ओर से चंदन ने 35, मनीष ने 34 और अमन ने 33 रन का योगदान किया। प्लानेट फिटनेस की तरफ से अमन ने तीन, यश, बंटी और शशि ने दो -दो विकेट झटके। अंपायरिंग आकाश प्रजापति और असद ने की जबकि स्कोरर फारूख रहे। मैच रेफरी सिकंदर विलियम्स रहे। मुख्य अतिथि देवेन्द्र सिंह मुन्ना, विशिष्ट अतिथि अजय गुप्ता, अखिलेश, उरूज हैदर ने विजेता और उपजेता टीम को शील्ड प्रदान किए। इस अवसर पर दीपक यादव, राजू, सोनू यादव, क्रांति यादव रहे। पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता इदरीस अहमद ने, संचालन मुकेश ने और धन्यवाद ज्ञापन शौजब हुसैन ने किया।