फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलनिकासी के लिए विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। विकासखंड के तेन्दुईपुर गांव में जलभराव की समस्या से परेशान ग्रामीण परेशान है। शिकायत के बाद भी अधिकारियों की अनदेखी से नाराज होकर बृहस्पतिवार को महिलाओं प्रदर्शन किया। महिलाओं कहना है कि गंदा पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। जबकि इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों की से की जा चुकी है।
विज्ञापन

जबकि अधिकारियों की अनदेखी के कारण विकासखंड के तेंदुईपुर गांव में नाले का गंदा पानी लोगों के घरों में घुस रहा जिससे ग्रामीणों को मुफ्त संक्रामक बीमारियों की सौगात मिलने की आशंका बनी हुई है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि नाला निर्माण में मानक की अनदेखी की गई है। जिसके कारण जलजमाव की समस्या बनी हुई है। भाजपा नेता पूनम चौहान के नेतृत्व में महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। वहीं इस मामले में बीडीओ गुलाब चन्द्र ने ग्रामीणों की शिकायत की जांच कराकर समस्या का निजात दिलाने का आश्वासन दिया है। विरोध जताने वालो में सुनीता, आभा, लाची, सावित्री, उर्मिला समेत कई महिलाएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें