पड़ाव। नियामताबाद विकास खंड के चौरहट गांव के नई बस्ती में पिरू शहीद के पास जल निकासी की व्यवस्था न होने से नाराज होकर गांव के लोगों ने शुक्रवार को कांग्रेस अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष औसाफ सिद्दीकी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि पानी निकासी की व्यवस्था नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
गांव के लोगों ने बताया कि बस्ती में कई वर्षों से जल निकासी की समस्या बनी हुई है। इस बात को लेकर ग्रामीणों ने कई बार जिला प्रशासन को मौखिक और लिखित सूचना दी लेकिन कुछ नहीं हुआ। बारिश के बाद जल भराव हो गया और पानी सड़ने से भयंकर बद्बू हो रही है। इससे बस्ती वालों का रहना मुश्किल हो गया है। इलाके में संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका है। औसाफ सिद्दीकी ने बताया कि नाला न बनने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है । ग्रामीणों ने चेताया कि यदि जल्द ही समस्या से निजात नहीं मिला तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में नूरजहां, नसरीन, रसीदा, शबाना फैसल, शबनम, बानो, शर्मिला, जावेद, मीर फैसल, बबलू खान, सुबहान, मो. आजाद, समीर, सलमान, बेलाल, राज, चांद, शब्बीर रहे।