फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कॉर्पियो बाइक की टक्कर में बालिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया/बबुरी। बबुुुरी थाना क्षेत्र के सिकटिया गांव के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट से शुक्रवार की दोपहर बाइक पर सवार दो वर्षीय बालिका अनम की मौत हो गई। बाइक चालक सहित सवार तीन लोग गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। जहां घायलों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर के मिल्कीपुर की अनम निवासी थी। अपने मां के साथ चकिया नगर के वार्ड नंबर 4 कबीर नगर स्थित ननिहाल में आई हुई थी। शुक्रवार को परिजन वाराणसी से उसका इलाज कराकर चकिया को लौट रहे थे।
मिल्कीपुर पीडीडीयू नगर के मूल निवासी सेराज की पत्नी सोनी अपने मायके में नगर के वार्ड नंबर 4 में अपने पिता के यहां तीन माह से रह रही थी। सोनी की बड़ी पुत्री अनम की तबीयत खराब होने पर सेराज सुबह ससुराल पहुंचे थे। बस्ती निवासी सगीर के साथ सेराज और उसकी पत्नी सोनी पुत्री अनम को बाइक से लेकर वाराणसी के एक निजी चिकित्सालय में इलाज कराने गए थे। इलाज करा कर चारों परिवार के लोग लौट रहे थे कि चकिया-पीडीडीयू नगर मार्ग के बबुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकटियां गांव के पास तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो की चपेट में आ गए। आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सवार चारों सड़क किनारे गिर पड़े । मौके पर ही किशोरी अनम ने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दुर्घटना की स्कॉर्पियो का पीछा कर धर दबोच लिया। वहीं घायलों को पुलिस वाहन से जिला संयुक्त चिकित्सालय ले आई। सगीर, सेराज, सोनी की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। बबुरी पुलिस ने बालिका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें