फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडपंप खराब होने पर की नारेबाजी

Tue, 23 Jun 2015 01:35 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के बखरा गांव में खराब पड़े हैंडपंपों की मरम्मत की मांग को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने खराब हैंडपंप के पास खड़े होकर जल निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए  विरोध-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


 विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना रहा कि बखरा  गांव में ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 12 हैंडपंप लगवाए गए हैं। जिसमें से 8 हैंडपंप पिछले काफी दिनों से खराब  पड़े हैं।

वहीं दो हैंडपंपों से गंदा पानी निकल रहा है। बाकी बचे मात्र दो हैंडपंपों के  सहारे ही गांव की पेयजल व्यवस्था चल रही है। ग्रामीणों ने हैंडपंपों की मरम्मत के लिए कई बार जल निगम  से गुहार लगाई लेकिन आज तक इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन


चेतावनी दी कि यदी जल्द से जल्द हैंडपंपों को ठीक नहीं कराया गया तो हम सभी उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। विरोध प्रदर्शन करने वालों में मुलायम, ऋषभ कुमार, दीपक कुमार, मंगरू,  चंद्रिका पटेल आदि शामिल थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें