नगर के गया कालोनी स्थित प्रणव संगीत संस्थान का मासिक संगीतानुष्ठान का आयोजन शनिवार को शाम कैम्प कार्यालय पर किया गया।
कार्यक्रम का आरंभ पंडित ओंकार नाथ ठाकुर के चित्र पर मार्ल्यापण कर किया गया।
कार्यक्रम
की शुरुआत पंडित जयदेव की अष्टपदी जय जय देव हरे की प्रस्तुति से हुई।
कलाकार समर आलम ने गाइए गणपति जयवंदन भजन से कार्यक्रम का आगाज किया।
उसके
बाद मुस्कान कुमारी ने जय जयंती में बड़ा ख्याल प्रस्तुत किया। अगले
कलाकार प्रियम विश्वास ने स्वतंत्र तबला वादन प्रस्तुत किया तो किशोर
श्रीवास्तव ने कैसियो वादन कर उपस्थित लोगों को झकझोर दिया। जबकि सोनम
चतुर्वेदी ने शास्त्रीय गायन प्रस्तुत कर शमां बांध दिया।
इस अवसर पर समीर
कुंडू, गौरव बैनर्जी, कुणाल शर्मा, सोमनाथ बनर्जी, मोनिका, शंकर
भट्टाचार्या, प्रदीप धर आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कांचन बनर्जी
ने किया।