फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर सड़क पर धान रोपकर दर्ज कराया विरोध

विज्ञापन
पड़ाव के रतनपुर-डोमरी मार्ग पर धान की रोपाई करते ग्रामीण। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पड़ाव। चार गांवों को जोड़ने वाली सड़क के जर्जर अवस्था में पहुंचने से आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को रतनपुर गांव के पास सड़क पर धान रोपकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। साथ ही चेतावनी दी कि शीघ्र सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि रामनगर रोड से निकल कर चौरहट, रतनपुर, भोजपुर व डोमरी गांवों को जाने वाला मुख्य संपर्क मार्ग कई माह से क्षतिग्रस्त पड़ा है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की मरम्मत के लिए जिला प्रशासन को कई बार अवगत कराए जाने के बाद भी किसी ने अब तक ध्यान नहीं दिया है। इससे अजिज ग्रामीणों ने सपा नेता विशाल सिंह के नेतृत्व में क्षतिग्रस्त सड़क पर धान की रोपाई कर विरोध दर्ज कराया। कहा कि सड़क पर कई जानलेवा गड्ढे बन गये हैं। सड़क से होकर चार गांवों के लोग आते-जाते हैं। सड़क पर बने गड्ढों के कारण राहगीर व ग्रामीण अक्सर इनमें गिरकर चोटिल होते रहते हैं। उन्होंने सड़क की मरम्मत न कराए जाने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। धान रोपने वालों में वसीम खां, सूरज, अमीन, राजू, सुशीला, हीरामनी, रूक्मिणी, देवीलाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें