पडा़व। नियामताबाद विकास खंड अंतर्गत भोजपुर, रतनपुर और डोमरी जाने वाले मुख्य संपर्क मार्ग के दोनों तरफ नाला और खड़ंजा न बनने से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार की सुबह 10 बजे चौरहट ग्राम के प्रधान वसीम खान के नेतृत्व प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही नाला और रोड नहीं बना तो आंदोलन किया जाएगा।
पड़ाव रामनगर रोड से चौरहट, रतनपुर और डोमरी गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क के दोनों तरफ पानी निकासी के लिए ना तो नाला बना है और न ही फूटपाथ बनाया गया है। गंदा पानी सड़क पर बहता है और मार्ग पूरी तरह जर्जर हो गया है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों की माने तो तीनों गांवों की आबादी दस हजार से अधिक है। रास्ता खराब होने की वजह से आए दिन लोग इस पर चोटिल होते हैं। मार्ग की मरम्मत और नाली निर्माण के लिए ग्रामीणों ने कई बार धरना प्रदर्शन किया और अधिकारियों को सूचना भी दी लेकिन अब तक कोई कार्रवाइ नहीं हुई। प्रदर्शन करने वालों में वसीम खान, बजरंगी पटेल, मोहम्मद सलीम, बाढ़ू पटेल, रमेश पटेल, रियाज अंसारी, बाबू तालिब खान, शाहनवाज, रामजी, धर्मा देवी ,अनिल पटेल, पिंटू पटेल, मीरा देवी रहे।