फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेढ़ान गांव के ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। मेढ़ान के ग्राम प्रधान राज कुमार बिंद मौत के बाद नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान की हत्या की गई है। इसकी जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए नहीं तो ग्रामीण सड़क पर उतरकर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

मेढ़ान ग्राम प्रधान राजकुमार बिंद का संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी, लेकिन परिजनों ने इसे हत्या करार देते हुए मांग किया कि प्रधान की हत्या की गई है। पुलिस की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे नाराज होकर बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन परिजन व ग्रामीण पहुंचकर प्रदर्शन किया। कहा कि प्रधान को कुछ दबंगों द्वारा कई बार धमकी भी दी गई लेकिन इसकी शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की इसी का परिणाम रहा कि दिनों उनका शव लखई पुर गांव के समीप मिला था। उस दिन परिजनों ने विरोध मुकदमा पंडित कर करने की मांग की लेकिन पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए। इस दौरान राम प्रकाश सिंह, श्याम राज, बलवंत, मोनू कुमार, मनोज, सनोज, मीना, रुकमणी, कबिता, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें