फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकिया क्षेत्र में नहीं निकलेगा ताजियों का जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
नीय कोतवाली में रविवार को क्षेत्र के ताजियादारो की बैठक अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार तथा उपजिलाधिकारी अजय मिश्र की अध्यक्षता में हुई। इसमें मुहर्रम के अवसर पर ताजियों का जुलूस नहीं निकालने के निर्देश ताजियादारों को दिया गया।
विज्ञापन

बैठक में उपजिलाधिकारी ने कहा कि सातवीं, आठवीं, नौवीं मुहर्रम को मुहर्रम से संबंधित कोई भी जुलूस नहीं निकलेगा। इमाम चैक पर ताजियें भी नहीं बैठाए जाएंगे। दसवीं मोहर्रम को ताजियों का जुलूस नहीं निकलेगा, ताजियादार घरों से मिट्टी लेकर बिना भीड़-भाड़ के सीधे कर्बला जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देश यदि ताजियों को इमाम चैक पर बैठाने के लिए आ गए तो ताजिये इमाम चैक पर बैठाने के शासन के निर्देश के अनुसार आदेश दिए जाएंगे। उन्होंने मोहर्रम पर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। बैठक में सीओ जगत कनौजिया, कोतवाल रहमतुल्ला खान, चौकी इंचार्ज शिवबाबू यादव, सदर मुश्ताक अहमद खान, हाजी जैनुल आब्दीन, अतरू, मुख्तार अहमद, सैयद अख्तर अली, मिर्जा जमील अहमद, जुमराती, सरवर अंसारी, निसार अहमद मंसूरी एवं सिकंदरपुर, तिलौरी, शिकारगंज, मुजफ्फरपुर, सैदूपुर, बरहूआं, अलीपुर भगड़ा, करवंदिया गांव के ताजियादार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें