बैठक में उपस्थित समिति के सदस्य।
चंदौली ईंट निर्माता समिति जिला इकाई की बैठक रविवार को मुख्यालय स्थित अरविंद वाटिका में हुई। इसमें संगठन सहित तमाम बिंदुओं पर चर्चा की गई और रतन लाल श्रीवास्तव को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी जाहिर की गई। इस दौरान सदस्यों ने उनका माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष रतन कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जनपद के ईंट-भट्ठा स्वामियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास होगा। पिछले वर्ष सरकार द्वारा स्वच्छता प्रमाण-पत्र की अनिवार्यता के चलते ईंट-भट्ठे मार्च में शुरू हुए और जून में बंद हो गए। इसके चलते 40 प्रतिशत ही ईंट का उत्पादन हो सका और भट्ठा स्वामियों को आर्थिक क्षति उठानी पड़ी। हमारे लघु ग्रामीण कुटीर उद्योग के तहत ईंट-भट्ठे आते हैं। इसके चलते नगर पंचायत, जिला पंचायत सहित तमाम ग्राम पंचायतें भी प्रभावित होती हैं। ईंट उत्पादन नहीं होगा तो गांवों का विकास कैसे होगा? जिलाध्यक्ष राम गोपाल सिंह ने कहा कि हम सभी ईंट-भट्ठा स्वामियों को अपने व्यापार के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है। संगठन जब तक मजबूत नहीं होता, तब तक सरकार हमारा शोषण करती रहेगी। इस मौके पर ओमप्रकाश सिंह, मंगला सिंह,रामनरायण मौर्या, मंशा यादव, राजेश जायसवाल आदि रहे।
परवेज अहमद, सुधीर सिंह, जय सिंह, शिवपूजन, नियाज खां, चन्द्रमा राय आदि उपस्थित रहे। संचालन शिव कुमार मौर्या ने किया।ो