फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबल में तकनीकी समस्या होने पर घंटों आपूर्ति रही ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। तहसील मुख्यालय स्थित विद्युत उपकेंद्र में बरसात का पानी घुस जाने से बिजली ट्रिप हो जा रही थी। समस्या के समाधान के लिए सोमवार को विभागीय अधिकारियों ने जेसीबी से विद्युत उपकेंद्र के चारों ओर बाउंड्रीवाल बनाने के लिए गड्ढ़ा खोदवाने का कार्य आरंभ कराया। कार्य के दौरान दोपहर में अचानक 33 हजार केबल में तकनीकी समस्या होने पर कस्बा सहित दर्जनों गांव की आपूर्ति ठप हो गई। विभागीय अधिकारी व कर्मचारी देर शाम तक मरम्मत कार्य करते रहे। उन्होंने रात तक आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

तहसील मुख्यालय के नवीन विद्युत उपकेंद्र से तहसील सहित दर्जनों गांव को विद्युत आपूर्ति होती है। पिछले कई साल से बारिश का पानी विद्युत उपकेंद्र में घुस जाने से सप्लाई ठप होती रही है। समस्या के समाधान के लिए सोमवार की दोपहर विद्युत उपकेंद्र के चारों ओर बाउंड्रीवाल बनाने के लिए जेसीबी से गड्ढ़ा खोदा जा रहा था। उसी समय अचानक 33 हजार केबल के तार में तकनीकी समस्या आने से आपूर्ति ठप हो गई। इस संबंध में जेई मनोज पटेल ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र में बाउंड़ीवाल के लिये गड्ढ़ा खोदा जा रहा था। उसी समय 33 हजार वोल्ट के केबल में गड़बड़ी आने के कारण आपूर्ति बंद हो गई है। मरम्मत कार्य किया जा रहा है। देर रात तक आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें