फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बिजली का केबल टूटकर गिरा, 17 घंटे से आपूर्ति ठप

विज्ञापन
कंदवा के कम्हरिया में जलकर गिरी केबल। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
कंदवा। क्षेत्र के कम्हरिया गांव में बृहस्पतिवार की रात 12 बजे बिजली केबल टूटकर गिर गया। इससे गांव के 40 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शुक्रवार को शाम तक 17 घंटे बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। बिजली के अभाव में भीषण उमस और गर्मी में ग्रामीण बेहाल रहे।
विज्ञापन


गांव के उत्तर तरफ पंचायत भवन के पास लगे 63 केवी के ट्रांसफाॅर्मर से 40 घरों को बिजली आपूर्ति होती है। गांव के उदय प्रताप सिंह, सुरजीत सिंह आदि ने बताया कि पिछले तीन दिनों से केबल बार-बार जलने के कारण आपूर्ति बाधित हो रही है। केबल जलने के बाद उसे जोड़कर आपूर्ति शुरू की जाती है लेकिन कुछ समय बाद फिर खराबी आ जाती है।
बृहस्पतिवार की रात भी केबल टूटकर गिरने से आपूर्ति पूरी तरह ठप है। इससे भीषण गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं। वहीं, पेयजल का संकट भी बढ़ गया है। ग्रामीणों ने बिजली निगम से जर्जर तारों को बदलकर समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। इस संबंध में अमड़ा विद्युत उपकेंद्र के जेई जवाहर सिंह ने बताया कि केबल में बार-बार खराबी आने की जानकारी मिली है। जल्द ही खराब केबल बदलवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें