फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क धंसने से बना गड्ढा दुर्घटना को दे रहा दावत

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। चंदौली-भोजापुर मुख्य मार्ग पर सेवखर रजवाहा के किनारे सड़क दो साल पूर्व धंस गई थी। इससे वहां एक बड़ा गड्ढा हो गया है। जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। तमाम शिकायतों के बाद भी आज तक किसी जनप्रतिनिधि और अधिकारी ने मार्ग को सही कराने की जहमत नहीं उठायी है। जबकि भोजापुर रेलवे क्रासिंग के बंद होने के दौरान गड्ढे के चलते जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से धंसी हुई सड़क को सही कराये जाने की मांग की है।
विज्ञापन

चंदौली से सकलडीहा जाने वाले मुख्य मार्ग पर भोजापुर सेवखर रजवाहा है। राजवाहा के किनारे दो साल पूर्व सड़क धंस गई थी, जिससे वहां काफी बड़ा गड्ढा हो गया है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने गड्ढ़ा को पाटने के बजाय उसके चारों ओर कंडाल और लाल झंडा लगाकर अपने कार्यों से इतिश्री कर ली है। मार्ग पर बना गड्ढा दुर्घटना को दावत दे रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से धंसी हुई सड़क की मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें