फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाटर प्रूफ लिफाफे में सुरक्षित राखी पहुंचाएगा डाक विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। भाई-बहन के स्नेह का पर्व रक्षाबंधन नजदीक आ रहा है, इसको लेकर बहनों ने तैयारियां शुरू कर दी है। कुछ बहनों को कोरोना को लेकर चिंता है कि भीड़-भाड़ वाले इलाके से होकर कैसे भाई तक पहुंचेंगी। ऐसी ही बहनों की चिंता को दूर करने के लिए कदम बढ़ाया है, भारतीय डाक विभाग ने। विभाग इस बार भी वाटर प्रूफ लिफाफे में राखी भेजने की तैयारी किया है। उम्मीद है कि जिले के डाकघर से 15 जुलाई से वाटर प्रूफ लिफाफे का वितरण भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

डाक विभाग के अनुसार मात्र 10 रुपये का वाटर प्रूफ लिफाफा खास तौर पर राखी भेजने के लिए ही तैयार किया गया है। इस पर दस रुपये का डाक टिकट लगा है। यानी एक तरह से देेखा जाए तो लिफाफा नि:शुल्क हो गया। कोई भी बहन चाहे तो इस लिफाफे में राखी के साथ चावल और रोरी रखकर उसे स्पीड पोस्ट या साधारण डाक से भेज सकती है। इस कोरोना के काल में लिफाफा अगर कहीं सैनिटाइज किया जाएगा तो भी अंदर रखे सामानों को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा, क्योंकि लिफाफा वाटर प्रूफ है। खास बात यह है कि इस लिफाफे में राखी के साथ रोली व चावल भी भेजा जा सकता है। कहीं भी बारिश की वजह से चावल व रोली खराब नहीं होगी।
बधाई के साथ पहुंचेगी सैनिटाइज राखी
पीडीडीयू नगर। रक्षाबंधन का पर्व इस बार 22 अगस्त को पड़ रहा है। अभी काफी समय है। इसलिए डाक विभाग ने पहले ही तैयारी तेज कर दिया है। उप डाकघर के मार्केटिंग एक्जिक्यूटिव दिनेश तिवारी ने बताया कि पिछले वर्ष के कुछ लिफाफे बचे थे जो बीते दिनों खत्म हो गए।पुन: वाटर प्रूफ लिफाफा मंगाया गया है। उसमें रक्षाबंधन का बधाई संदेश भी लिखा रहेगा। इसकी खासियत है कि बारिश होने पर लिफाफा गलने का डर नहीं है। इसलिए राखी सुरक्षित और सैनिटाइज करके भेजी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें