फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक बंदी के दिन पुलिस ने निकाला रूट मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर/चहनिया। कोरोना संक्रमण के कारण लगाई गई दो दिनों की साप्ताहिक बंदीके मद्देनजर रविवार को पुलिस ने नगर में रूट मार्च निकाला। इस दौरान खुलीदुकानों को बंद कराया और अनावश्यक घूम रहे लोगों को घर में रहने की हिदायतदी। पुलिस के रूट मार्च निकालने से दुकानदारों व अनावश्यक बाहर घूम रहेलोगों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

नवागत कोतवाल राजीव रंजनउपाध्याय के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने रूट मार्च निकाला। इस दौरानपुलिसकर्मियों ने बाजार में खुली दुकानों को बंद रखने का सख्त निर्देश दियाऔर चेताया कि साप्ताहिक बंदी में दुकानें खुली को कड़ी कार्रवाई की जाएगी।वहीं रूट मार्च के दौरान पुलिस ने जीटी रोड पर बेतरतीब खड़े सवारी ढोनेवाले वाहन चालकों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यह एक लेन में वाहन खड़ाकर। गल्ला मंडी व नई सट्टी में पुलिस ने ठेले व खोमचो वालों को खदेड़ा।चेताया कि मास्क लगाकर ही बिक्री करे। साथ ही मास्क पहने हुए ग्राहकों कोही सामान दे। वहीं चहनिया बाजार में रविवार को एएसपी दयाराम व थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने पुलिसकर्मियों के साथ रूट मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस ने खुली दुकानों को बंद कराने के साथ चालान भी काटा। साथ ही अनावश्यक बाहर घूम रहे लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी। कहा कि अभी कोरोना संक्रमण पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। ऐसे में लोग बिना मास्क पहने घर से बाहर न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें