फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्विलांस से सीमेंट की बोरियां बनाने वालों की लोकेशन तलाश रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत डहिया गांव में ब्रांडेड सीमेंट कंपनियों के नाम पर नकली बोरियां बनाने का खेल उजागर होने के बाद पुलिस इस खेल में शामिल लोगों की तलाश में जुट गई। हालांकि अभी फैक्ट्री मालिक और मैनेजर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े है। पुलिस का कहना है कि सर्विलांस टीम के सहारे पुलिस आरोपियों की लोकेशन तलाश रही है।
विज्ञापन

अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधक संजय शर्मा की मदद से मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने डहिया स्थित एक फैक्ट्री में छापेमारी कर वहां से अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के नाम से मिलती जुलती तैयार सीमेंट की बोरियों के साथ अन्य कई ब्रांडेड कंपनियों के नाम से तैयार बोरियाें को बरामद किया था। इस मामले में आरोपी बने भदोही निवासी फैक्ट्री संचालक सेवालाल पाल और भेलूपुर वाराणसी निवासी मैनेजर विश्वदीप लाहा की तलाश में पुलिस जुटी है। काफी प्रयास के बाद भी पुलिस आरोपियों को पकड़ने में नाकाम है। सूत्रों के अनुसार आरोपियों की लोकेशन बार-बार बदल जा रही है जिससे की पुलिस की पकड़ से अब तक बाहर है। इस संबंध में सीओ सदर रामवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में जगह-जगह छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें