फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीएससी रिजल्ट - 12वीं में साक्षी तो 10वीं में अभिषेक रहे अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। इंडियन कौंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (आईसीएससी) ने शनिवार की शाम 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी किया। कोरोना के चलते वार्षिक शैक्षिक प्रदर्शन के आधार पर हुए मूल्यांकन के बाद जारी रिजल्ट में चंदौली में दसवीं में अभिषेक ने तो 12वीं में साक्षी पांडेय अव्वल रही। हालांकि रिजल्ट जारी होने के बाद रोल नंबर न जानने के कारण छात्रों को रिजल्ट देखने में दिक्कत हुई। अभिभावकों ने स्कूलों में फोन करने पर रिजल्ट की जानकारी ली।
विज्ञापन

जिले में सेंट मेरी स्कूल (चर्च स्कूल) हिनौली और सेंट जान्स स्कूल कटसिला चंदौली का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। सेंट मेरी स्कूल में 10 वीं कक्षा के अभिषेक कुमार ने 97.8 प्रतिशत अंक पाकर टाप किया। इसी तरह 12वीं में साक्षी पांडेय ने विज्ञान वर्ग में 95.4 प्रतिशत तथा वाणिज्य वर्ग में समृद्धि रहलन ने 90.8 प्रतिशत अंक हासिल कर टाप किया। 12वीं विज्ञान वर्ग में स्मिता ने 94.4 प्रतिशत, राघवेन्द्र सिंह ने 93.2 प्रतिशत अंक हासिल किया। वहीं कामर्स वर्ग में अतिति चित्रांशी ने 88.8 प्रतिशत, स्नेहा विश्वकर्मा ने 86 प्रतिशत अंक हासिल किया। सभी छात्र-छात्राएं अच्छे अंक पाकर झूम उठे। छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, विद्यालय की प्रधानाचार्या तथा अपने गुरुजनों को दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर बीना ने सभी छात्र छात्राओं का मुंह मीठा कराया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। हालांकि कोरोना को देखते हुए यहां अधिक छात्रों को नहीं बुलाया गया। इसी तरह सेंट जांस स्कूल कटसिला में 10वीं में अनुष्का सिंह ने 90.2 प्रतिशत, अमन सिंह ने 90 प्रतिशत तथा स्माइल चौधरी ने 85.6 प्रतिशत अंक हासिल किया और स्कूल के टापर बने।
आईसीएसई बोर्ड के 10 वीं में सेंट मेरी स्कूल के छात्र आयुष कुमार ने 92 प्रतिशत अंक हासिल किया। आयुष पूर्व मध्य रेलवे इंटर कॉलेज के उपप्राचार्य रहे अपूर्व विश्वनाथ कुंवर का पौत्र व वर्तमान प्राचार्य अमरेन्द्र सिंह का पुत्र है। आयुष चिकित्सक बनना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें