इसी कार से भाग रहे थे बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार तड़के करीब साढ़े चार बजे कार से जा रहे बदमाशों को पुलिस ने अलीनगर के बिलारी डीह के पास एनएच दो पर घेर लिया। दोनों ओर से गोली चलने लगी। मुठभेड़ के दौरान बदमाश राजीव सिंह के पैर में और एक सिपाही को गोली लग गई। पुलिस ने धावा बोलते हुए घायल बदमाश सहित चार बदमाशों को धर दबोचा। उनकी निशानदेही पर रामनगर टेंगरा मोड़ स्थित एक मकान पर छापे मारी कर फिरौती की रकम और डॉक्टर को सकुशल बरामद किया।
गौरतलब है कि चंदौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के रईया गांव निवासी चिकित्सक डॉ. अमरेश्वर मौर्या सोमवार शाम अपनी क्लीनिक बंद कर बाइक से घर जा रहे थे। इस दौरान जैसे ही वहीं फूलपुर ठाकुर पोखरे के पास पहुंचे कि तभी चार पहिया वाहन से आये बदमाशों ने उन्हें अगवा कर लिया था। घटना के बाद मंगलवार को आईजी एसके भगत ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर चिकित्सक को सकुशल जल्द बरामद करने व बदमाशों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया था।