फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: असना में हुई चोरी की दो घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने बीते दिनों असना में हुई चोरी की दो घटनाओं का सोमवार को खुलासा किया। चोरी के आरोपी के असना मोड़ के पास से 35 सौ रुपए नकद, चांदी की पायल व मीना के साथ गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक विनोद मिश्रा ने बताया कि मार्च माह में असना गांव निवासी बिट्टू सिंह व मई माह में नेसार अली के घर में चोरी हुई थी। सोमवार सुबह सूचना मिली कि चोरी में शामिल अमन उपाध्याय असना मोड़ पर खड़ा है। घेराबंदी करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से 35 सौ रुपये, चांदी की एक पायल व एक मीना बरामद हुआ।
विज्ञापन


गांव वालों का कहना है कि चोरों ने सोने और चांदी के आभूषण चुराए थे लेकिन गिरफ्तार आरोपी के पास से चांदी के दो गहने ही बरामद किए गए।


मासूम के मौत मामले में ट्रैक्टर चालक पर मुकदमा
शहाबगंज। थाना क्षेत्र के धनरिया खुर्द गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने हसनैन (3) की मौत हो गई थी। इस मामले में सोमवार को परिवार वालों ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक पर मुकदमा दर्ज कराया। हसनैन के पिता जिब्राईल ने बताया की उनका पुत्र दुकान के पास खड़ा था। ट्रैक्टर चालक मिट्टी की ढुलाई कर रहे थे। रविवार की शाम के लगभग साढ़े सात बजे एक ट्रैक्टर पड़रिया गांव की तरफ से तेज रफ्तार में आ गया और उनके पुत्र को धक्का मारकर भाग निकला।

झोपड़ी में लगी आग, गृहस्थी राख
नौगढ़। चकरघट्टा थाना के मझगावां गांव के कोल बस्ती में राम अनंत के रिहायशी झोपड़ी में रविवार की रात आग लगने से गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। राम अनंत का परिवार झोपड़ी में रहता था। रविवार की रात परिवार के सभी सदस्य घर में थे। इसी बीच घर में आग लग गई। परिवार के लोग शोर मचाते हुए बाहर भागे। लोगों प्रयास करके आग बुझाई। तब तक अनाज, कपड़े, बर्तन, बिस्तर, चारपाई, आलमारी जलकर राख हो गया। परिवार खुले आसमान के नीचे गुजर करने को मजबूर है।
विज्ञापन


किशोरी को भगाने का आरोपी पकड़ाया
चंदौली। पुलिस ने सोमवार को जगदीश सराय ओवरब्रिज के पास से किशोरी को भगाने के आरोपी को धर दबोचा। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि एएसपी विनय कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उसे उस समय पकड़ा जब वह किशोरी के साथ ऑटो से उतर रहा था। किशोरी के माता-पिता को बुलाकर किशोरी की पहचान कराई गई। गिरफ्तार युवक धर्मेंद्र कुमार धुरीकोट का रहने वाला है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें