फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: लू से छह लोगों की मौत, 15 का चल रहा इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
भीषण गर्मी और लू सेहत पर भारी गुजर रही है। गर्मी और लू के बीच दो दिनों में छह लोगों की जान जा चुकी है। जिला अस्पताल में रविवार की शाम चार और सोमवार की सुबह दो मरीजों ने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल में मौसमी बीमारियों से पीड़ित 15 मरीजों का इलाज चल रहा है। महिला-पुरुष वार्ड के सभी बिस्तर मरीजों से भरे हुए हैं। इमरजेंसी में मरीजों के आने का सिलसिला लगातार जारी है।हफ्ते भर से चल रही गर्मी के चलते लोग बीमार हो रहे हैं। पं. कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय में चार मरीजों ने रविवार की देर शाम दम तोड़ दिया। मुगलसराय थाना क्षेत्र के पटपरा गांव निवासी अजय शर्मा (38), अमोघपुर निवासी रेखा (60 ), अलीनगर थाना क्षेत्र के कुरहना गांव निवासी कमलापति (75) और मुगलसराय थाना क्षेत्र के काली महाल निवासी राजेश (38) को हालत बिगड़ने पर अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने उनको देखते ही मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह जिला अस्पताल में भर्ती सदर थाना क्षेत्र के बगही गांव निवासी राम दरस (55) और धानापुर निवासी बाबूलाल (68) की मौत हो गई। जिला अस्पताल में मौसमी बीमारियों से पीड़ित 15 मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। इमरजेंसी में भी मरीजों के आने का सिलसिला जारी है। जिला चिकित्सालय के महिला और पुरुष के वार्ड मरीजों भरे हुए हैं। दोनों वार्डों में 50 मरीज भर्ती हैं।
इनसेट-
ओपीडी से लेकर वार्ड तक मरीजों की भरमार
चंदौली। जिला चिकित्सालय की ओपीडी से लेकर वार्ड तक सोमवार को मरीजों की भीड़ लगी रही। पर्ची लेने के लिए लोगों को जद्दोजहद करनी पड़ी। चिकित्सकों का कहना है कि गर्मी के चलते लोग बीमार हो रहे हैं। गंभीर रोगियों को ही भर्ती किया जा रहा है। सोमवार की ओपीडी में एक हजार से ज्यादा मरीज आए।संवाद
विज्ञापन


कोट-जिला चिकित्सालय में रविवार की शाम चार आए थे, जिनकी पहले से ही मृत्यु हो चुकी थी। सोमवार की सुबह दो मरीजों की मौत हुई, जिनका शव घर भेजा गया। गंभीर रूप से बीमार रोगियों को भर्ती भी किया जा रहा है। अस्पताल में हर तरह के इलाज की सुविधाएं उपलब्ध हैं।-उर्मिला सिंह, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें