चंदौली जिले के अलीनगर थाने की पुलिस ने मंगलवार की देर रात वाहन चेकिंग के दौरान चकिया तिराहे के पास 32 लाख रुपये की 3555 लीटर अवैध शराब पकड़ी। वहीं, तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि तस्कर शराब की खेप लेकर हरियाणा से बिहार जाने की फिराक में था। सूचना पर सर्विलांस सेल और अलीनगर थाने की पुलिस को सफलता मिली है। एसपी अमित कुमार ने बुधवार को पुलिस लाइन में गिरफ्तारी और बरामदगी की जानकारी दी।