पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी सोहराब को सोमवार को कटेसर से गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस आरोपी को कोतवाली ले आई। इससे पहले पुलिस इस मामले में एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह ने बताया कि बालेश्वर दास निवासी द्वारिकाधीश मंदिर अस्सी वाराणसी ने कटेसर थाना मुगलसराय क्षेत्र में एक जमीन का बैनामा तीजा देवी पत्नी घनश्याम से दो लाख रुपये में 10 जनवरी 2008 को खरीदी थी। इस मामले में घनश्याम निवासी केदोपुर थाना रामनगर जनपद वाराणसी तथा सोहराब निवासी कटेसर थाना मुगलसराय गवाह के रूप में मौजूद थे। आरोप है कि गवाहों द्वारा फर्जी चौहद्दी दिखाकर बैनामा कर दिया गया। इसके बाद जब वादी 28 मार्च 2024 को अपनी जमीन की बाउंड्री कराने के लिए गए तो घनश्याम ने कहा कि जिससे जमीन लिए थे उसकी मृत्यु हो गई है। अब जमीन नहीं मिलेगी। इसके बाद पीड़ित ने तहरीर देकर 19 जून 24 को मुकदमा दर्ज कराया। इस मामले में पुलिस आरोपी घनश्याम को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इस मामले में सोहराब निवासी कटेसर पुलिस की पकड़ से दूर था। पुलिस ने उसे सोमवार की सुबह कटेसर से गिरफ्तार कर लिया।