फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस व पीएसी के जवानों ने की सघन कांबिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर बुधवार को दोपहर बाद एएसपी सुखराम भारती के नेतृत्व में पुलिस और पीएसी बल के जवानों ने जंगलों में सघन कांबिंग की। अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने व नक्सलियों की टोह लेने के लिए पुलिस और पीएसी बल के जवानों ने नौगढ़ में चकरघट्टा थाना क्षेत्र के भैसौडा़, दानोगढा़ व जरहर के चप्पे-चप्पे जंगल झाड़ियों में तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन

एएसपी ने गांव के लोगों से संदिग्ध व्यक्तियों के घूमने और आने-जाने के बारे में पूछताछ की। जवानों ने जंगलों में बने पशु अड़ारों पर छापेमारी की। थानाध्यक्ष चकरघटृटा दीनदयाल पांडेय ने कांबिंग के दौरान जंगलो में मिले राहगीरों, चरवाहों से पूछताछ करगांव वालों से नक्सली संचरण रोकने में पुलिस की मदद करने को कहा। संदिग्ध व्यक्तियों के घूमते हुए दिखाई पड़ने पर पुलिस अधिकारियों के मोबाइल नंबरों पर तत्काल सूचित करने का अनुरोध किया। कांबिंग के दौरान चौकी इंचार्ज मझगावां के अलावा चकरघट्टा थाना के पुलिस और पीएसी के जवान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें