फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस व पीएसी के जवानों ने जंगलों में की कांबिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। पुलिस व पीएसी बल के जवानों के साथ क्षेत्राधिकारी शेषमणी पाठक ने मंगलवार को क्षेत्र के जंगलों में कांबिंग की। जवानों के बूटों की आवाज सुबह से लेकर सूरज ढलने तक जंगलों में गूंजती रही। वहीं बिहार के सीमावर्ती गांवों में थाना प्रभारी नौगढ़ राजेश सरोज व क्षेत्र के चौकी प्रभारी चंद्रप्रभा के एसआई रामनयन यादव व लक्ष्मण सिंह व अन्य जवानों के साथ जंगलों व अडारों पर छानबीन की।
विज्ञापन

एसपी अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर जवानों ने क्षेत्र के जंगलों में कांबिंग करने के साथ अमृतपुर, कर्माबांध, देवखत, गांव हो से सटे जंगल व पहाड़ियों पर सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान जगह-जगह गांव के लोगों को इकट्ठा कर नक्सल व आपराधिक गतिविधियों से संबंधित जानकारी देकर सतर्क रहने को कहा गया। अमदहा चौकी के एसआई राधाकृष्ण यादव ने ग्रामीणों को प्रदेश सरकार की मंशा से अवगत कराया। कहा कि नक्सल अथवा किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उपद्रव करने वाले या किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि होने पर सूचना देने की अपील की। सूचना मिलते ही पुलिस टीम बताए स्थान पर पहुंचकर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें