फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस व सीआरपीएफ ने संयुक्त रूप से जंगल में कांबिंग की

विज्ञापन
नौगढ़ के जंगलों में कांबिंग करती पुलिस। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
नौगढ़।क्षेत्र स्थित विभिन्न जंगलों में शुक्रवार को नक्सलियों टोह में पुलिस व सीआरपीएफ के जवानों ने संयुक्त रूप से कांबिंग की। इस दौरान सुरक्षा बलों ने वहां आसपास रहने वाले लोगों से बाहर से आने वाले लोगों के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

सीओ नक्सल नीरज सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को पुलिस, पीएसी और सीआरपीएफ़ के जवानों ने कहुअवा घाट, मगरही, गहिला, केसार के जंगलों में सघन कांबिंग की। इस दौरान सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के आने जाने तथा अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी हासिल की। जवानों ने जल स्त्रोतों, पशु अड़ारो, गुफाओं मे छापेमारी की। पुलिस ने लोगों से अपील की कि क्ष्रेत्र में यदि कोई अनजान चेहरा दिखाई दे या फिर कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस हेल्पलाइन या फिर नजदीकी पुलिस चौकी, सीआरपीएफ पोस्ट पर दें। इस दौरान उपनिरीक्षक राधा कृष्ण यादव, चकरघट्टा थानाध्यक्ष राजेश सरोज, उमाकांत, बालकृष्ण यादव ,शिवजनक वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें