फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद पुलिस कर्मियों को खिलाड़ियों ने दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के इंडियन इंस्टीट्यूट में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देते खिलाड़ी। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कानपुर में हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम के सीओ और एसओ समेत आठ पुलिस कर्मियों की मौत से जिले के खिलाड़ियों में शोक की लहर है। शनिवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर के रेलवे इंडियन इंस्टीट्यूट खेल मैदान में नगर के खिलाड़ियों ने शहीद पुलिस कर्मियों को मौन श्रदांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

इस दौरान खिलाड़ियों ने कहा कि आठ पुलिसकर्मियों की मौत से खराब कानून व्यवस्था का संदेश मिल रहा है। इस मामले की जांच आवश्यक है। यही नहीं ऐसे दुस्साहस करने वाले को कड़ी सजा देने की जरूरत है। श्रद्धांजलि देने वालों में मोती पहलवान, अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉलर सफीर अहमद, तलत फरीदी, डॉ. हुजैफ़ा, जफर आलम, तनवीर आलम, एनआई एस कोच जमीर अहमद, विवेक कुमार, चंद्रजीत सिंह, अमन शाही, डब्लू, इमरान, तबरेज, रिजवान, हसन, विजय चौरसिया, सुधीर कुमार, आनंद कुमार, रेलवे फुटबॉल कोच सुशील सिंह रहे।
पीडीडीयू नगर। परिवर्तन सेवा समिति की ओर से शनिवार की सुबह वार्ड नं. 7 पराहूपुर में कानपुर में शहीद पुलिसकर्मियों की याद में 8 पौधे लगाए गए और दो मिनट का मौन रखा गया। इस मौक़े पर समिति के अध्यक्ष चंद्रेश्वर जायसवाल ने कहा कि शहीद जवान ने बहादुरी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन किया और देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। पौधरोपण के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि यदि हम आज नहीं चेते तो कल धरती पर पानी और आक्सीजन की सबसे अधिक कमी होगी। समिति के सचिव प्रभाकर सिंह ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का एक अंग हैं वृक्ष हमें जहाँ शुद्ध जलवायु प्रदान करते हैं। इस मौक़े पर सभासद विनय डब्बू, गुलशन श्रीवास्तव, एसके यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें