सैयदराजा। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल सैयदराजा नगर इकाई की बैठक शुक्रवार को मंडल के कैंप कार्यालय पर हुई। इसमें सर्वसम्मति से मंडल के पदाधिकारियों का चयन किया गया। राजेश केशरी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।
मंडल के जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा की देख रेख में हुई बैठक में सर्वसम्मति से अजय अग्रहरि महामंत्री, अशोक चौरसिया, ओमप्रकाश केसरी, अब्दुल कलाम अंसारी, संजय कुमार कश्यप, गणेश मौर्य , रघुवर विश्वकर्मा , कैलाश जायसवाल उपाध्यक्ष, दीपक मोदनवाल कोषाध्यक्ष, मनोज चौरसिया सह कोषाध्यक्ष, दिनेश मद्धेशिया वरिष्ठ मंत्री , शहाबुद्दीन हाशमी, विजय गुप्ता, देवेंद्र सेठ और विकास मौर्य मंत्री, मकबूल आलम संगठन मंत्री, संजय विश्वकर्मा प्रचार मंत्री, दिलीप जायसवाल सह प्रचार मंत्री, रवि गुप्ता आय व्यय निरीक्षक, घूरेलाल कन्नौजिया मीडिया प्रभारी, मोहन मद्धेशिया सूचना मंत्री बनाए गए। रीता रंजन महिला व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष चुनी गई।