फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप की मरम्मत के लिए किया प्रदर्शन

Thu, 16 Mar 2017 01:21 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड संख्या छह में सड़क किनारे बिछी पाइप लाइन छह माह से टूटी पड़ी है। इसकी मरम्मत के लिए लोगों ने चेयरमैन और वार्ड सभासद के खिलाफ बुधवार को जमकर प्रदर्शन किया। कहा कि पाइप से जहां सैकड़ों लीटर पानी हर रोज बर्बाद हो रहा है, वहीं जलजमाव की स्थिति बन गयी है। चेताया कि यदि इसे जल्द से ठीक नहीं कराया गया तो लोग व्यापक आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि जल ही जीवन है इसे बर्बाद न करें। सरकार द्वारा करोड़ों रुपये विज्ञापन के जरिये इस पर खर्च कर दिये जाते हैं। लेकिन धरातल पर यह नहीं दिखता है। नगर पालिका के वार्ड नंबर 06 बिछड़ी में सड़क किनारे स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने सड़क किनारे पीने के पानी की सप्लाई के लिए पाइप लाइन गुजरी है। लगभग छह माह पूर्व वह टूट गई है। पानी के लगातार बहने से सड़क किनारे काफी बड़ा गड्ढा हो गया है। इससे वहां टैंकर खड़ा करने और दूकानदारों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही सड़क भी टूट रही है। जबकि पाइप ठीक करने के लिए कई बार नगर पालिका चेयरमैन और वार्ड सभासद को कहा गया। लेकिन आज तक किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। इस दौरान बब्लू जायसवाल, मुरारी जायसवाल, मल्लू, इरफान, रमेश, संतोष गुड्डू, आजाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें