फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

107 केंद्रों पर होगी परीक्षा

Thu, 16 Mar 2017 01:17 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
डेस्क स्लिप चस्पा कराते शिक्षक।
विज्ञापन
जनपद में यूपी बोर्ड की परीक्षा 16 मार्च से शुरू हो रही है। इस बार कुल 72196 हाई स्कूल व इंटर के छात्र छात्राएं भाग लेंगी। इस संबंध में विद्यालयों में डेक्स स्लिप के साथ-साथ सभी तैयारियां दिन भर चलती रहीं। परीक्षा में लगभग 4200 कक्ष निरीक्षक और 107 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। बोर्ड परीक्षा की पूर्व संध्या पर बुधवार को जनपद में बने परीक्षा केन्द्र विद्यार्थियों की चहलपहल से गुलजार रहे। दूरदराज से आए छात्र-छात्राओं ने निर्धारित परीक्षा केन्द्र पर पहुंचकर कक्षाओं में लगे डेस्क स्लिप पर अपने अनुक्रमांक की तलाश की। एक ओर जहां बच्चे अपना रोल नंबर ढूंढने में व्यस्त थे, वहीं कालेज प्रशासन गुरुवार से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप देने में परेशान दिखा।
विज्ञापन

प्रथम पाली में सुबह साढ़े सात बजे परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। वहीं दोपहर दो बजे द्वितीय पाली की परीक्षा शुरू हो गई। पहली पाली में हाई स्कूल हिंदी प्रथम प्रश्नपत्र और द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट हिंदी प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा होगी। हाईस्कूल के 39643 तथा इंटरमीडिएट के 32553 परीक्षा बोर्ड परीक्षा में हिस्सा लेंगे।
इसे सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिले में कुल 107 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जहां करीब 4200 कक्ष निरीक्षक परीक्षा की शुचिता को बनाए रखने की जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन

 इसे देखते हुए खासकर हाईस्कूल की कक्षा में अध्ययनरत परीक्षार्थी बुधवार को अपने-अपने सेंटर पर पहुंचकर अपना रोल नंबर ढूंढते हुए नजर आए। इसी कड़ी में मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज, जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज में सुबह से ही छात्र-छात्राओं की भीड़ लगने लगी, जो शाम तक अनवरत जारी रही। दूसरी ओर शिक्षक भी डेस्क स्लिप चस्पा करने के अलावा अन्य जरूरी सुविधाओं को व्यवस्थित करने में लगे रहेे। इसके अतिरिक्त डीआईओएस कार्यालय पर शिक्षकों द्वारा परिचय-पत्र बनवाने के लिए भारी भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें