पीडीडीयू नगर के यूरोपियन कालोनी स्थित चर्च में गुड फ्राइ डे पर प्रार्थना करते मसीही समुदाय के
प्रभु ईसा मसीह के बलिदान दिवस गुड फ्राइडे पर शुक्रवार को गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना हुई। मसीही समुदाय के लोगों ने उपवास भी रखा। अपने पापों से मुक्ति की दुआएं मांगी। नगर के यूरोपियन कॉलोनी स्थित क्राइस्ट द क्रिंग चर्च में आयोजित प्रार्थना सभा प्रभु यीशु के बलिदान की कथा सुन लोगों की आंखें आंसूओं से भर गईं।
फादर शांतिराज ने कहा कि प्रभु यीशु ने दुनिया के लोगों के पाप को अपने सिर पर ले लिया और बलिदान हो गए।
प्रभु यीशु को क्रूस (दो लकड़ी के लट्ठों से बनी एक संरचना है) पर चढ़ाए जाने के दिन को गुड फ्राइडे के रूप में मनाया जाता है। रविवार से ही क्राइस्ट द किंग चर्च में आयोजन शुरू हो गए थे। शुक्रवार की शाम गुड फ्राइडे पर चर्च में विशेष प्रार्थना की गई।
अब रविवार को ईस्टर पर्व मनाया जाएगा। इस दिन सुबह आठ बजे से विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन होगा।