चंदौली। जनपद में ठंड का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। जनपद में शुक्रवार को धूप खिली लेकिन शाम चार बजे के बाद फिर गलन के साथ ठंड बढ़ने लगी। इसके चलते लोगों को अलाव व गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। स
जनपद में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री रहा। जबकि बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया था। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभय दीप गौतम के अनुसार जनपद में अभी भी गलन तेजी से बढ़ेगी, धूप होने के कारण गलन में तेजी से इजाफा होगा ।यह मौसम गेहूं की फसलों के लिए जहां लाभदायक होगा। वहीं दलहनी व तिलहनी फसलों के लिए नुकसानदेह है । किसान दलहनी फसलों बचाने के लिए दवाओं का प्रयोग करें और कृषि वैज्ञानिकों की सलाह पर सरसों, मटर, चना, अरहर की फसलों को बचाने के लिए सलाह लेकर दवाओं का छिड़काव करें ताकि फसल को बचाया जा सके।