फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेप्टिक टैंक सफाई के नाम पर कट रही लोगों की जेब

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत घरों में बने सेप्टिक टैंक सफाई के नाम पर लोगों की जेब कट रही है। नगर में दस फीट से कम चौड़ी गलियों में स्थित घरों में बने सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए लोगों को निजी तौर सीवर सक्शन मशीन रखकर सफाई का कार्य करने वालों का सहारा लेना पड़ रहा है। इसके लिए एक टैंक स्लज (सेप्टिक टैंक से निकलने वाला कीचड़) निकलने पर लगभग पांच हजार रुपये वसूले जाते हैं। जबकि पालिका से सफाई करवाने के लिए एक टैंक स्लज के लिए साढ़े सात सौ रुपये ही शुल्क अदा करने पड़ता हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत 25 वार्डो में कई मकान ऐसे हैं जो कि दस फीट से कम चौड़ी गलियों में है। वहीं कई गलियां ऐसी भी जहां मोटरसाइकिल या फिर स्कूटर के अलावा किसी अन्य वाहन का जा पाना संभव नहीं है। ऐसे मकान में बने सेप्टिक टैंक के भर जाने पर उसकी सफाई के लिए काफी खर्च करना पड़ता है। लोगों के अनुसार नगर पालिका के पास मौजूद बड़ी सीवर सक्शन मशीन के गलियों में नहीं जाने की बात नगर पालिका कर्मियों कही जाती है। वहीं निजी तौर पर मशीन से सफाई के मनमाने तरीके से कीमत वसूलते हैं। लोगों ने बताया कि एक बड़ी गाड़ी स्लज निकलने व उसे ले जाकर नाले में गिराने के नाम पर लगभग पांच हजार रुपये वसूले जाते हैं। ऐसे में यदि किसी के यहां बड़े सेप्टिक टैंक से दो से तीन गाड़ी स्लज निकला तो उसे दस से पंद्रह हजार रुपये भरने पड़ते है। जबकि नगर पालिका की ओर से एक बड़ी गाड़ी स्लज निकलने पर साढ़े सात सौ रुपये शुल्क लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें