फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता देख रही है कांग्रेस का कर्नाटक मॉडल : डॉ. महेंद्रनाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि जनता कांग्रेस के घोटाले का कर्नाटक मॉडल देख रही है। उन्होंने कर्नाटक में किसानों की जमीन वक्फ बोर्ड के नाम करने के सवाल पर कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा कि कर्नाटक में तो मुख्यमंत्री अपनी पत्नी के ही नाम जमीन कर देता है। वह रविवार को वाराणसी स्थित कैंप कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


डॉ. महेंद्रनाथ ने कहा कि 2004 से 2014 तक के कांग्रेस की सरकार घोटाले के लिए जानी जाती है। कर्नाटक में वक्फ बोर्ड का नया घोटाला सामने आया है, लेकिन मोदी युग में यह नहीं चलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से कहा था कि हम किसी भी भ्रष्टाचारी को छोड़ेंगे नहीं। वक्फ बोर्ड के लिए संसद की ज्वाइंट कमेटी से रिपोर्ट देने को कहा गया है ताकि वक्फ बोर्ड लूट खसोट के बजाय जनहित की संस्था बन सके। उन्होंने अखिलेश यादव के 27 के सत्ताधीश वाली पोस्ट पर चुटकी लेते हुए कहा कि 37 सीट मिलने के गुमान में सपाई गुंडागर्दी पर उतर आए हैं। यह जनता देख रही है। 2027 में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें