फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बसों का संचालन न होने से यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। सैयदराजा जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोडवेज बसों का संचालन न होने के चलते क्षेत्रीय लोगों को आवागमन करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय लोगों ने सैयदराजा जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोडवेज बसों के संचालन की मांग की है।
विज्ञापन

सैयदराजा जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोडवेज बसों का संचालन न होने के चलते लोग डग्गामार वाहनों से सफर करने को मजबूर हैं। निजी वाहन चालक यात्रियों से मनमाना किराया वसूल करते हैं। इसके चलते आए दिन यात्रियों से भाड़े को लेकर नोंकझोंक होती रहती है। कभी इस मार्ग पर जमानिया से कानपुर तक रोडवेज बसें चला करती थीं। लोगों का कहना है कि यदि रोडवेज बसें चलने लगेंगी तो काफी सुविधा होगी। मां मंशादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय बरहनी के प्रबंधक सुनील सिंह का कहना है कि चंदौली और गाजीपुर को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर छात्र छात्राओं सहित अन्य यात्रियों की परेशानी को देखते हुए परिवहन विभाग रोडवेज बसे चलवानी चाहिए। अमड़ा गांव निवासी व्यवसायी मृत्युंजय चौरसिया का कहना है कि यात्री सुविधाओं को ध्यान रखते हुए इस मार्ग पर सरकारी बसों का संचालन शुरू कराना चाहिए। सामाजिक संस्था अंकुर वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव अजय सिंह का कहना है कि इस मार्ग पर रोडवेज बसों का संचालन शुरू कराना चाहिए। इससे यात्री कम किराया में समय से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। तलासपुर गांव निवासी सुरेंद्र गुप्ता का कहना है कि आए दिन किराए को लेकर निजी वाहन संचालकों से विवाद होता रहता है। निजी वाहनों में मनमाना किराया देने के बाद भी काफी परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें