फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को यातायात नियमों के पालन की शिक्षा दें अभिभावक : एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस लाइन चंदौली में शनिवार को यातायात जागरूकता माह–2025 का शुभारंभ एसपी आदित्य लांग्हे ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान एसपी ने कहा कि व्यक्ति का जीवन बहुमूल्य होता है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही से जिंदगी को खतरे में नहीं डालना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को शुरू से ही यातायात नियमों का पालन करने की शिक्षा दें।
विज्ञापन

एएसपी अनंत चंद्रशेखर ने कहा कि बच्चे यह शपथ लें कि वे अपने परिजनों को बिना हेलमेट या सीट बेल्ट के वाहन नहीं चलाने देंगे। उन्होंने कहा कि हेलमेट और सीट बेल्ट चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी सुरक्षा के लिए जरूरी हैं। क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर कृष्ण मुरारी शर्मा ने छात्रों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें