सकलडीहा। सकलडीहा ब्लॉक अंतर्गत छित्तमपुर गांव 120 लोग डायरिया की चपेट में आ गये हैं। इस दौरान बीस लोगों की तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्हें सीएचसी पर भर्ती कराया गया। भाजपा नेता सूर्यमुनि तिवारी द्वारा सीएमओं को फोन करने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर दवा का वितरण शुरू किया।
मंगलवार को सकलडीहा ब्लॉक के छित्तमपुर गांव में डायरिया की चपेट में आने से 120 लोगों बीमार हो गये। लोगों का उल्टी और दस्त शुरू हो गयी। गांव में डायरिया फैलने की जानकारी होते ही भाजपा नेता सूर्यमुनि तिवारी ने इसकी सूचना सीएमओ को दी। सीएमओ के निर्देश पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजय यादव की टीम गांव पहुंचकर लोगों में दवा का वितरण शुरू किया। इस दौरान बीस लोगों की तबीयत अधिक खराब होती देख उन्हें सीएचसी पर भर्ती कराया गया। डायरिया की चपेट में सोनी, रीमा, मुलायम यादव, आशीष, सोनी, चंदन, धर्मेंद्र, उपेंद्र, महेंद्र यादव, उर्मिला, तेरसा, अंशु, अनु, राजेंद्र यादव, मिठाई यादव सहित कुल 120 लोग डायरिया की चपेट आये थे। इसके साथ ही गांव से पानी के सैंपल लेकर उसे जांच के लिए लैब में भेजा गया। इस बाबत सीएचसी अधीक्षक डा संजय यादव ने बताया कि डायरिया प्रभावितों को दवा आदि दी गयी है। गंभीर रूप से बीमार लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जिनका उपचार चल रहा है।