फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: दीप जलाकर अमर बलिदानियों को किया नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडाकला। मारूफपुर में बृहस्पतिवार की देर शाम जय हिंद सेवा संस्था की ओर से ‘’एक दीया शहीदों के नाम’’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें दीप जलाकर देश की रक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी गई। देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल देशप्रेम के रंग में रंग गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मऊ में तैनात एसडीएम सुनील कुमार भारती ने कहा कि दीपावली और होली जैसे पर्वों पर देश के अमर बलिदानियों को याद करना प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व की बात है। उनके परिजनों से मिलकर उन्हें अपनापन और सम्मान का एहसास कराना भी जरूरी है। उनके त्याग और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. योगेंद्र नाथ ओझा उर्फ राजू ने कहा कि सैनिकों के अदम्य साहस और समर्पण के कारण ही देशवासी सुरक्षित महसूस करते हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बिरहा गायक बालचरण यादव ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। प्राथमिक विद्यालय नदेसर मारूफपुर के बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्था अध्यक्ष अरविंद यादव और पदाधिकारियों ने अतिथियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। संचालन दुर्गेश पांडेय ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें