फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: घरों-दुकान की सफाई से लगे कूड़े के ढेर, हटाने में जुटे सफाईकर्मी

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के परशुरामपुर में सफाई करते पालिका कर्मी। संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। दीपावली पर घरों और दुकानों में हुई साफ-सफाई के बाद नगर के कई इलाकों में कूड़े के ढेर लग गए हैं। सड़कों के किनारे और खाली प्लाटों में जमा कचरे से बढ़ती गंदगी को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने विशेष सफाई अभियान शुरू कराया है।
विज्ञापन

इसके तहत 25 वार्डों में 50 से अधिक स्थान चिह्नित कर कचरा हटाने के लिए 100 से अधिक सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
नगर में डेढ़ लाख से अधिक की आबादी निवास करती है। दीपावली के मद्देनजर पिछले कई दिनों से घरों और दुकानों में सफाई की जा रही थी। इस दौरान पुराने सामान, कागज, प्लास्टिक और अन्य घरेलू कचरे को कई जगह सड़कों के किनारे और खाली प्लाटों में डाल दिया गया। इससे जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए और लोगों को आवागमन में परेशानी होने लगी।
स्थिति को देखते हुए पालिका प्रशासन ने सभी 25 वार्डों में गंदगी वाले स्थान चिह्नित कर विशेष अभियान शुरू किया है। सफाई कर्मचारियों को प्राथमिकता के आधार पर इन स्थानों से कचरा हटाने की जिम्मेदारी दी गई है। अभियान पूरा होने के बाद वार्डों में सफाई व्यवस्था सामान्य बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

नगर पालिका चेयरमैन सोनू किन्नर ने बताया कि दीपावली के मद्देनजर विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से भी शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें