फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचों तहसीलों में पड़े 314 प्रार्थना पत्र, सिर्फ 26 का हुआ निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। शासन की तमाम सख्ती के बाद भी संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाले प्रार्थना पत्रों के त्वरित निस्तारण को लेकर अधिकारियों की संजीदगी दिखाई नहीं दे रही है। तहसील में अधिकारियों और कर्मचारियों की सुस्त चाल के चलते मौके पर निस्तारित होने वाले प्रार्थना प्रत्रों की संख्या काफी कम है। शनिवार को जिले की पांचों तहसीलों में आयोजित हुए संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 314 प्रार्थना पत्र पड़े। जिसके से सिर्फ 26 पत्रों का ही मौके पर निस्तारण हो पाया। इस दौरान चकिया में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी जया त्रिपाठी के एक दिन का वेतन काटने व कारण बताओं नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

चकिया संवाददाता के अनुसार चकिया तहसील सभागार में शनिवार को जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिला अधिकारी संजीव सिंह की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 85 प्रार्थना पत्र विभिन्न समस्याओं से संबंधित आए। जिसमें से सात का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी जया त्रिपाठी के अनुपस्थित रहने पर उनका एक दिन का वेतन काटने तथा कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया। संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने बच्चों के आधार कार्ड बनाने में किसी भी तरह की लापरवाही बरतने में संबंधित लोगों को कड़ी चेतावनी दी। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष वीरेंद्र पाल ने चंद्रप्रभा बांध के सिंचाई सुलूज गेट से पिछले 10 महीनों से हो रहे पानी के रिसाव को बंद करने की मांग से संबंधित प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर जिलाधिकारी ने चंद्रप्रभा प्रखंड के अधिशासी अभियंता को बुलाकर रिसाव रोकने के प्रयासों की जानकारी ली तथा रिसाव जल्द बंद करने के निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में भारतीय डाक की ओर से आए प्रतिनिधि अमित सिंह ने पोस्टल बैंकिंग की जानकारी फरियादियों को दी तथा कहा कि यह योजना जिले के सभी 188 डाकघरों में संचालित हो रही है। इस दौरान एसडीएम प्रेम प्रकाश मीणा, तहसीलदार आलोक कुमार, डीएफओ दिनेश सिंह , बीएसए सत्येंद्र सिंह, चंद्रप्रभा प्रखंड के आधिशासी अभियंता सर्वेश चंद्र सिंहा, विद्युत अधिशासी अभियंता अखिलेश कुमार सिंह, एसडीओ विद्युत अनिल सिंह, सप्लाई इंस्पेक्टर ममता सिंह सहित तमाम विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें