फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा मजदूरों की ऑनलाइन दर्ज होगी उपस्थिति

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत स्तर पर मनरेगा के तहत हो रहे कार्यों की निगरानी के लिए विकास खंड में 66 महिला मेठ की नियुक्ति की गई है। यह जानकारी बुधवार को बीडीओ अरुण पांडेय ने दी। बताया कि बीसी के माध्यम से महिला मेठों को मनरेगा के कार्य करने वाले मजदूरों का ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

कहा कि मनरेगा के तहत गांवों में हो रहे अमृत सरोवर निर्माण व पीएम आवास सहित अन्य योजना में हजारों की संख्या में विभिन्न गांवों में मनरेगा मजदूर कार्यरत हैं। इनमें अधिकांश मनरेगा मजदूर उपस्थिति दर्ज कराकर लौट जा रहे है। ऐसे में लगातार भ्रष्टाचार की शिकायत मिल रही थी। शासन स्तर पर जीरो टारलेंस की नीति के तहत मनरेगा मजदूरों को ऑनलाइन उपस्थिति और कार्य की गुणवत्ता की फिडिंग कराने का निर्देश हुआ है। उन्होंने एनआरएलएम से नियुक्त महिला मेठों को मजदूरों की डिजिटल उपस्थिति दर्ज कराने का निर्देश दिया है। अंत में बीडीओ ने अमृत सरोवर के तहत हो रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी ली। इस मौके पर एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय, तकनीकी सहायक रामअवतार यादव, रामविलास मौर्या, सतीश यादव, रमेश रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें