फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक का लॉकर तोड़ने वाले गिरोह का 25 हजार का इनामिया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। मुख्यालय स्थित इंडियन बैंक के लाकरों को काटकर करोड़ों रुपये और गहने लेकर फरार बदमाशों के गिरोह के एक 25 हजार इनामिया बदमाश अशोक मंडल को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस बदमाश को पश्चिम बंगाल के सिलीगुढी के सुरजासेन पार्क से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर चंदौली लायी। पकड़े गए अशोक की तस्वीर बैंक में चोरी के दौरान सीसीटीवी कैमरे व अलार्म का तार काटते हुए कैद हुई थी। एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि चोरी करने वाले गैंग के सदस्य ओमप्रकाश मंडल उर्फ प्रकाश, कृष्णादास उर्फ कृष्णा रविदास, गोपी उर्फ नरायन मालकार, दिलीप मंडल की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपी अशोक ने बताया कि वह एक संगठित चोर गिरोह का सदस्य है। जो इसके पहले कानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, बोकारो (झारखंड), थाणे (मुम्बई), केरल, मध्य प्रदेश, राजस्थान आदि राज्यों व बड़े शहरों में इसके पूर्व इसी तरह गैस कटर आदि का इस्तेमाल कर बैक एवं सोने चांदी के दुकानों के शटर व लॉकर काटकर कैश व आभूषणों की बड़ी चोरी कर चुके हैं। बताया कि चंदौली इंडियन बैंक में चोरी करने से पूर्व हम लोग चोरी करने वाले जगह की रेकी 5-6 महीने पहले आकर खिलौने व गुब्बारा आदि की फेरी घूम-घूमकर करते समय करते हैं। इसके बाद हम लोग मिलकर इन सभी जगहों पर इसी तरह चोरी की घटना को अंजाम देते। चोरी के माल को सहयोगी गोपी मालंकर को दे दिया है ओर चांदी को बेचकर अपना खर्च चला रहा था। पुलिस के मुताबिक शातिर के आपराधिक इतिहास को पुलिस खंगाल रही है। टीम में चंदौली कोतवाल शेषधर पांडेय, संजीव मिश्रा, राजीव सिंह, घनश्याम वर्मा, राणा प्रताप सिंह, आनंद गोड, भुल्लन यादव, नीरज कुमार मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें