फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के लिए एक व महामंत्री के लिए तीन नामांकन

विज्ञापन
चंदौली बार एसोसिएशन के कार्यालय में नामांकन करते अ​धिवक्ता। स्रोत:-जागरूक पाठक - फोटो : kathua news
विज्ञापन
चंदौली। सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए शुक्रवार को सभागार कक्ष में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई। अध्यक्ष पद के लिए मनोज कुमार सिंह और महामंत्री पद के लिए आशुतोष कुमार मिश्र, सत्य प्रकाश केसरी व संदीप यादव ने नामांकन दाखिल किया। चुनाव अधिकारी चंद्रमौली उपाध्याय ने बताया कि नामांकन छह व सात फरवरी को होगा।
विज्ञापन


नामांकन के लिए प्रत्याशी के साथ एक प्रस्तावक व एक समर्थक जिनके पास वैध सीओपी कार्ड है, वे प्रत्याशी ही नामांकन कर सकते हैं। आगामी 13 फरवरी को चुनाव होगा। मतदान की समाप्ति के बाद मतों की गणना की जाएगी। नामांकन प्रक्रिया के लिए शुक्रवार सुबह से ही विभिन्न प्रत्याशियों ने अपने-अपने समर्थकों के साथ अधिवक्ता बंधुओं से सहयोग की अपील की। महामंत्री पद के प्रत्याशी आशुतोष कुमार मिश्रा ने कहा कि अधिवक्ताओं का हित सर्वोपरि है। अधिवक्ताओं के मान-सम्मान व बार की गरिमा बनाए रखने का पूरा प्रयास करेंगे। महामंत्री पद के दावेदार सत्य प्रकाश केशरी ने कहा कि बार की गरिमा को कायम रखना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। महामंत्री पद के प्रत्याशी संदीप यादव ने सभी अधिवक्ताओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए सहयोग की अपील की। इस मौके पर शासकीय अधिवक्ता शशि शंकर सिंह, कपिल देव सिंह, कामता प्रसाद यादव, विनोद कुमार सिंह, शफीक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें